बलिया, अक्टूबर 9 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर 11 अक्तूबर को सिताब दियारा के लाला टोला स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट परिसर में विविध कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वर्चुअल जुड़ेंगे और लोकनायक के अनुयायियों तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोकनायक के विचारों, उनके संघर्...