Balia News: लोकतंत्र सेनानी राजनाथ यादव का निधन
बलिया, सितम्बर 30 -- Balia News: रसड़ा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कलना (नफरेपुर) निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी राजनाथ यादव (80) का मंगलवार की शाम निधन हो गया। इसकी सूचना पाकर रसड़ा के एसडीएम रणवीर सिंह, सीओ सदर अक्षय कुमार, थानाध्यक्ष चितबड़ागांव बृजेश सिंह उनके घर पहुंचे। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को बलिया के महावीर घाट पर किया गया। उनके निधन पर चिलकहर के ब्लॉक प्रमुख आदित्य गर्ग, सुरेश राम आदि ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.