Balia News: लिफ्ट ओवब्रिज का तेल हुआ निर्माण कार्य
बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: बेल्थरारोड। अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट वाले फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट लगाने का कार्य तेज हो गया है। नया टिकट घर, आधुनिक पे एंड यूज शौचालय तैयार है। पानी टंकी का निर्माण जारी है। यात्रियों को इन सुविधाओं के जल्द शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। फुट ओवरब्रिज का ढांचा बनने के बाद अब उसमें लिफ्ट लगाई जा रही है। ऊपर जाने वाले हिस्से का बेस भी बन गया है। फिलहाल चैनल लगाने का कार्य चल रहा है, जिससे लिफ्ट जल्द पूरी होने की उम्मीद है। लिफ्ट से बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमार यात्रियों, बच्चों को प्लेटफार्म बदलने में आसानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.