Balia News: लाठी-डंडे से पीटकर भतीजे ने ली चाचा की जान
बलिया, अगस्त 4 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा गांव में जमीन के विवाद में चचेरे भतीजों ने रविवार की रात लाठी-डंडे से पीटकर चाचा की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। रात भर गांव में जुमी रही पुलिस ने दो भाइयों को हिरासत में ले लिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। गांव के 55 वर्षीय राजदेव पाठक उर्फ राजू का अपने पड़ोसी पट्टीदार से पुस्तैनी जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इस मामले में कई बार कहासुनी और मारपीट भी हो चुकी थी। रविवार की देर शाम राजदेव घर से शौच के लिए निकले और गांव के ही काशी यादव के दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इसबीच लाठी- डंडा लेकर पहुंचे हरिहर पाठक के पुत्र उत्कर्ष ने उनपर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.