Balia News: लाइनमैनों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान
बलिया, जुलाई 26 -- Balia News: रतसर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैनों की मनमानी से उपभोक्ता बेहाल हैं। स्थिति यह है कि अगर शाम को किसी मोहल्ले या गांव का फ्यूज उड़ जाए, तो लोगों को पूरी रात अंधेरे में बिताकर अगली सुबह का ही इंतजार करना पड़ता है। विद्युत कर्मियों के इस रवैये को लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। रतसर कस्बा के विश्वकर्मा चौक स्थित गांधी आश्रम के सामने लगे ट्रांसफॉर्मर का है। यहां अचानक फ्यूज उड़ जाने के कारण बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई। कड़ाके की गर्मी और उमस के बीच जब उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र और लाइनमैनों के नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, तो किसी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला तो किसी ने फोन उठाना ही मुनासिब नहीं समझा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: दो दिनों से बिजली की लचर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.