बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जाम गांव में रामलीला के नौवें दिन बुधवार को रामलीला मैदान में रामेश्वरम स्थापना, सेतु बंधना, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण को शक्ति लगने की लीला का सजीव मंचन किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ लगी रही। लीला मंचन के क्रम में लंका पर चढ़ाई के लिए रामेश्वरम शिव लिंग की स्थापना की गई। जिसमें जामवंत के आग्रह पर स्वयं लंकेश रावण पुरोहित के रूप में पूजा सम्पन्न कराकर लंका लौट गया। इस क्रम में नल और नील के द्वारा समुद्र में पत्थरों पर राम नाम लिखा पत्थर फेंक सेतु का निर्माण किया गया। उस रास्ते से सबसे पहले दूत के रूप में रावण के पास भेजा जाता है। जहां बार वे रावण से माता सीता को वापस लौटने का सुझाव देते है। जिनका रावण उपहास करता है। बाद में अंगद के चुनौती के बा...