Balia News: लक्ष्मण आखाड़ा जुलूस में कौशल प्रदर्शन ने किया आश्चर्यचकित
बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर नगर में आगामी 16 जुलाई को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस के तैयारी के क्रम में मंगलवार की देर शाम लक्ष्मण आखाड़ा की ओर से धार्मिक उत्साह के साथ पारंपरिक जुलूस निकाला गया। अखाड़ा अध्यक्ष पवन वर्मा के देख-रेख में निकले इस जुलूस में हजारों श्रद्धालु, अखाड़ों के कलाकार और युवाओं ने हिस्सा लिया। जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी, तलवार, भाला और गदा सहित पारंपरिक युद्ध कौशल का प्रदर्शन और हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। कौशल प्रदर्शन देखने के लिए भारी संख्या में सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में जुलूस का दर्शन किया। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से संपूर्ण नगर भक्तिमय हो उठा।
जुलूस की शुरुआत ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.