बलिया, अक्टूबर 18 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर के रामलीला मैदान में शुभनगर रामलीला कमेटी के बैनर तले चल रही रामलीला में शनिवार की रात कलाकारों ने लंका दहन लीला का मंचन किया। शुभारंभ ठाकुरजी के पूजन और आरती से हुआ। लीला में माता सीता का पता लगाने हनुमान लंका पहुंचते हैं, यहां मेघनाद द्वारा बंदी बनाए जाने और विभिषण की सलाह पर पूंछ में आग लगाने की लीला का सजीव मंचन हुआ। आग लगने के बाद लंका दहन लीला देख दर्शक जय श्रीराम जय हनुमान का जयघोष करने लगे। कलाकारों में बिटटू झा, कमला झा, संतोष झा, जितेन्द्र आदि थे।नगरा हिसं के अनुसार सार्वजनिक रामलीला समिति के बैनर तले जनता इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे लीला मंचन में शनिवार की रात अयोध्या से आये कलाकारों ने कैकेई द्वारा राजा दशरथ से वरदान मांगने, राम वनगमन, दशरथ प्राणांत लीला का सजीव मंचन कि...