Balia News: रोशनदान के सहारे घुसे चोरों ने समेटा कीमती सामान
बलिया, जुलाई 13 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। रोशनदान के सहारे मकान के अंदर दाखिल हुए चोर रविवार की रात नगदी और कीमती सामान समेट ले गये। सुबह इसकी जानकारी होने पर खलबली मच गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग जुटाया। इस घटना से लोगों में खलबली मची हुई है।स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरानिस्फी निवासी विजेंद्र कुमार के परिवार के लोग देर शाम भोजन करने के बाद मकान के अलग-अलग हिस्सों में सो गये। इसी बीच मकान के पीछे लगे रोशनदान के सहारे किसी प्रकार चोर घर के अंदर पहुंच गये। इसके बाद कमरों में रखे आलमारी आदि को तोड़कर उसमें मौजूद सोने-चांदी के जेवर, करीब 16 हजार रुपये नगद तथा अन्य सामान समेटकर फरार हो गये। सोमवार की भोर में घरेलू कामकाज के लिए जगी महिलाओं की नजर टूटी आलमारी तथा बिखरे सामान पर पड़ी तो शोर मचाने लगी। आवाज सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.