Balia News: रोवर मशीन से होगा खेतों की सीमाओं का सटीक निर्धारण
बलिया, जुलाई 28 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में पहली बार बांसडीह तहसील के बघौली मौजा में मंगलवार को नई रोवर मशीन से पैमाइश की गई। एसडीएम पुष्कर मिश्र के निर्देशन और तहसीलदार नितिन कुमार सिंह की निगरानी में हुई पैमाइश के दौरान आधुनिक रोवर मशीन से खेत की सीमाओं का सटीक निर्धारण करते हुए क्षेत्रफल की गणना की गई।
पैमाइश के फायदे पैमाइश से मिले आंकड़ों का राजस्व अभिलेख (खतौनी) से मिलान कर पुष्टि की गई। इस तकनीक से कम समय में अधिक शुद्धता और पारदर्शिता के साथ पैमाइश संभव हो रहा है। इससे भूमि विवादों के निस्तारण में भी तेजी आएगी। बांसडीह तहसील में रोवर मशीन का यह सफल प्रयोग राजस्व विभाग के डिजिटलीकरण और आधुनिक कार्यप्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
भविष्य की योजनाएं एसडीएम पुष्कर मिश्र ने बताया कि शासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.