Balia News: रोडवेज स्टेशन में जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: बेल्थरारोड। नगर स्थित जननायक चंद्रशेखर बस स्टेशन परिसर में जल जमाव और कीचड़ के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समूचा परिसर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ से पट गया है। यही नहीं बस स्टेशन परिसर में शौचालय का पानी भी बह रहा है, जिससे मुश्किल और बढ़ गई है। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बेल्थरारोड बस स्टेशन का निर्माण सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर किया जाना प्रस्तावित है। इस योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा और भव्य तरीके से निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पूर्व में इस बस स्टैंड को पीपीपी मॉडल पर आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने की घोषणा की थी। मंत्री की घोषणा के बावजूद अभी तक जमीन पर कोई निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.