बलिया, सितम्बर 4 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को 48.28 करोड़ रुपये की लागत से शहर के निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टेशन परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं मिलने और लापरवाही पाए जाने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सुधार न होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर निर्माण के कुछ महत्वपूर्ण कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि मौके पर निर्माण कार्य की स्पष्ट प्रगति दिखाई दे। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में लेबर, मशीनरी और मैनपावर बढ़ाकर काम में तेजी ल...