Balia News: रोडवेज की बस की चपेट में आकर महिला की मौत
बलिया, सितम्बर 29 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। परिवहन निगम की बस की चपेट में आकर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक महिला की मौत हो गयी। हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जा में ले लिया। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के परशुराम बैरही निवासी 50 वर्षीय सुभावती देवी किसी काम से रसड़ा जा रही थीं। गांव से किसी साधन से कस्बा पहुंचने के बाद वह रसड़ा जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच बेल्थरारोड से बलिया जा रही बस जनता इंका के पास पहुंची और कुछ दूर आगे जाकर रुक गयी। महिला को लगा कि बस रसड़ा जा रही है लिहाजा वह तेज कदमों से वाहन पर सवार होने के लिए जाने लगी। इसी बीच बस चल पड़ी और किसी प्रकार असंतुलित होकर गिरी महिला बस के पिछले पहिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.