बलिया, अगस्त 12 -- Balia News: रेवती। स्थानीय रेलवे स्टेशन से हाल्ट और अब हाल्ट से पुन: स्टेशन बनाने की कवायद के बीच बुधवार को पुराना रेलवे भवन जिसे अंग्रेजों ने 1880-90 के दशक में बनवाया था, उसे जेसीबी से ध्वस्तीकरण कार्य किया जाने लगा है।

आंदोलन की उम्मीद यह देख रेलवे आंदोलन समिति के सदस्यों में उम्मीद की नई किरण जगी है, कि रेवती हाल्ट नहीं अब स्टेशन बनकर रहेगा। रेवती स्टेशन के हाल्ट बनाए जाने के बाद रेलवे आंदोलन समिति ने 71 दिनों तक धरना तथा प्रदर्शन किया था, इसका परिणाम हुआ कि रेलवे के उच्चाधिकारी पुनः स्टेशन बनाने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिए, जिस क्रम में पुराना भवन बाधा उत्पन्न कर रही थी, जिसका ध्वस्तीकरण शुरू हो गया।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बता दें कि 15 अगस्त 1942 को दलछपरा से पचरुखा तक रेल पटरी तोड़ने के बाद सेनानियों ने वर्तमान...