Balia News: रेल प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
बलिया, अक्टूबर 1 -- Balia News: रसड़ा। रेलवे प्रशासन की ओर से गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान छितौनी और प्यारेलाल चौराहा से लेकर अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के मोड़ तक रेलवे की भूमि पर गुमटी दुकान, झोपड़ी तथा स्थाई और अस्थाई निर्माण को जेसीबी के माध्यम से हटाकर रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। रेलवे प्रशासन की इस कार्रवाई अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई करने वाली रेलवे की टीम में सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य पश्चिमी सफीउल्लाह अंसारी, आरपीएफ रसड़ा के सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह के साथ ही जीआरपी के जवान थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.