बलिया, जुलाई 29 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर रेल पटरी पर दो अज्ञात युवकों का शव पड़ा मिला। एक शव को राजकीय रेलवे पुलिस तथा दूसरे को सहतवार पुलिस ने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवकों की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आकर हुई है। हालांकि सही तथ्यों की जानकारी पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: स्टेशन और टाटा-खड़गपुर लोकल के कोच से मिले दो शव, पहचान नहींपहला शव शहर से सटे कटहल नाला के पास मंगलवार की रात एक अज्ञात करीब 36 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। एसओ जीआरपी राजकपूर सिंह का कहना है कि युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आकर होने की आशंका है। हालांकि ...