बलिया, अगस्त 13 -- Balia News: फेफना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एकौनी गांव के सामने बुधवार के देर शाम अज्ञात करीब 47 वर्षीय युवक का शव रेल पटरी पर पड़ा मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। बताया जाता है कि कुछ लोग रेलवे ट्रैक की ओर पहुंचे तो उनकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। इस सम्बंध में एसओ अखिलेश चंद पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम और पहचान होने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: रेलवे ट्रैक से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...