Balia News: रेल पटरी पर दंपति में विवाद, खड़ी हुई ट्रेन
बलिया, जुलाई 15 -- Balia News: बलिया। बंद रेलवे क्रासिंग के बीच पति-पत्नी के बीच झगड़ा के चलते ट्रेन के खड़ी होने का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वॉयरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि मंगलवार को वाशिंगपिट से सवारी गाड़ी प्लेटफार्म पर आ रही थी। इसी बीच बंद काजीपुरा रेलवे क्रासिंग के बीचों-बीच रेलवे ट्रैक पर पति-पत्नी आपास में झगड़ा करने लगे। यह देख चालक ने ट्रेन को रोक दिया। हालांकि पति अपनी पत्नी को रेल पटरी से हटाते हुए चालक को गाड़ी लेकर जाने का इशारा करता नजर आ रहा है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर आरपीएएफ और जीआरपी के प्रभारियों ने इस तरह की किसी मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.