बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन ढाला रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रोड ओवरब्रिज निर्माण से पहले मिट्टी की जांच शुरू हो गई है। सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने रविवार को मौके पर सॉयल टेस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज के सामने अंडरपास निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया। सायल टेस्ट के जरिए जमीन की भार वहन करने की क्षमता और मिट्टी की प्रकृति का आकलन किया जाता है। सांसद ने कहा कि मधुबन ढाला रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने से रेल फाटक बंद होने के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। इसकी रिपोर्ट निर्माण की तकनीकी योजना तैयार करने में महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण की स्वीकृति, बजट और कार्य शुरू होने की समय सीमा को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं ...