Balia News: रिमझिम फुहारों से सुहावना हुआ मौसम, उमस से राहत
बलिया, अगस्त 9 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। मौसम का मिजाज रविवार को सुबह से बदल रहा था, दोपहर बाद शहर समेत कुछ ग्रामीण इलाकों में रिमझिम तो कहीं हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। लेकिन सड़कों पर कीचड़, फिसलन से लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी होती दिखी। लोग व्यवस्था को कोसते आते-जाते दिखे। उधर, जिले के भौगोलिक स्थिति कुछ ऐसी है कि एक तफर दियरांचल के किसान बारिश नहीं होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं, तो वहीं नगरा और सीयर ब्लॉक के किसान पर्याप्त बारिश के लिए ईश्वर की वंदना कर रहे हैं। वहीं पंदह ब्लॉक और सोहांव ब्लॉक के किसानों के धान की फसल बारिश और नहर के पानी से लहलहा रही है। शहर और आस-पास के इलाकों में रिमझिम बारिश से उमसभरी गर्मी से लोगों को निजात मिली है। मौसम विभाग अगले 24 घंटे में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.