Balia News: रिमझिम फुहारों से खुशनुमा हुआ मौसम
बलिया, अगस्त 26 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। रिमझिम फुहारों के लिए प्रसिद्ध सावन महीने के अंतिम दिनों यानि 72 घंटे पहले रिमझिम फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया, जिससे लोग आनंदित हो उठे। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबादी का क्रम शुरू हुआ और दोपहर होते ही रिमझिम और झमाझम बारिश होने लगी। इससे उमसभरी गर्मी से परेशान हाल लोगों को राहत मिली। मानसून की सक्रियता से धान की मुरझायी फसल लहलहाने लगी है। हरियाली से पूरा सिवान बाग-बाग हो उठा है। किसान जोर-शोर से खेतों की सोहनी में जुट गए हैं। इन सबके बीच बारिश ने मानसून पूर्व तैयारियों की पोल खोल दी है, बरसात से शहर से लगायत गांव तक के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। मोहल्लों और सड़कों पर जल जमाव के बीच आवागमन में लोगों को बेहद परेशानी होती दिखी। आज अधिकतम तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.