Balia News: रिकवरी एजेंट पर हमला कर किया घायल
बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: सिकन्दरपुर। इलाके के कासमपुर निवासी 30 वर्षीय मुकेश तिवारी पर शनिवार को खेजुरी थाना क्षेत्र के बालूपुर गांव के पास कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रुप से घायल युवक को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि एक बैंक के रिकवरी एजेंट का काम करने वाले मुकेश बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कुछ लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी होने के बाद से पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पुराना मुकदमा उठाने के लिए दबाव बनाने में मारपीट, एक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.