Balia News: रास्ते में रोककर बदमाशों ने लूटी बाइक और नगदी
बलिया, जुलाई 26 -- Balia News: सिकन्दरपुर। खेजुरी थाना क्षेत्र के जमुइ्र निवासी योगेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक और नगदी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। योगेंद्र का कहना है कि अपनी रिस्तेदारी पंदह (इटहीं) गया था। वहां से बहेरी चट्टी पर किसी काम से पहुंचा जहां पर दो युवकों ने मरवतिया गांव तक ले जाने का अनुरोध किया। योगेंद्र दोनों को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। इसी बीच मरवतिया गांव से कुछ दूर पहले ही युवकों ने गाड़ी रोकवा लिया और मारपीट कर घायल कर बाइक और नगदी लेकर फरार हो गये।इसके बाद उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। इस सम्बंध में एसओ लालमणि सरोज का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.