Balia News: रास्ते में घेरकर हमला, एक पर एफआईआर
बलिया, अक्टूबर 1 -- Balia News: बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर निवासी आयुष सिंह उर्फ रेंचू की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की रात नरांव निवासी आकाश भारती पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में केस दर्ज कर गड़वार पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि अपने दोस्त नीतिश यादव के साथ बाइक से कुरेजी जा रहा था। इसी बीच नरांव निवासी आकाश ने पुरानी रंजिश को लेकर डंडा से हमला कर दिया। इस घटना में नीतिश बाइक लेकर भागने में कामयाब हो गया, जबकि आयुष अचेत होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे पीएचसी चिलकहर पर पहुंचाया जहां पर इलाज हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.