बलिया, अगस्त 11 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के तहत मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा शहर में निकाली गई। डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह ने वीर लोरिक स्टेडियम से तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एक हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा वीर लोरिक स्टेडियम से शुरू होकर कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, ओवरब्रिज, विशुनीपुर चौराहा होते हुए शहीद पार्क पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नौ से 17 अगस्त तक गौरव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम जन...