बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। ऐतिहासिक रामलीला के दूसरे दिन रविवार की शाम पूर्व परम्परा के अनुसार मेला कमेटी की ओर से स्थानीय गांधी पार्क स्थित रोशन शाह के पोखरा (सरोवर) में भगवान राम के गंगा पार जाने के लीला का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान भगवान राम और केवट के मार्मिक संवाद को सरोवर के चारो तरफ सीढ़ियों पर बैठे-खड़े बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ अपलक निहारती रही । मंचन के क्रम में भगवान राम वनगमन के बाद प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण गांधी पार्क स्थित सरोवर पर सायंकाल गंगा पार करने आये, जहां भगवान राम और नाविक निषादराज केवट के बीच अत्यंत मार्मिक संवाद हुआ। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: राम के वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण इसके बाद केवट ने भगवान राम, माता जानकी, भैया लक्ष्मण को गंगा पार कराया गया। इ...