Balia News: रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
बलिया, नवम्बर 8 -- Balia News: रसड़ा। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर शनिवार को श्रीनाथ मठ परिसर में रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक श्रीनाथ मठ के महंत महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संतोष जायसवाल, महामंत्री निर्मल पांडे, पूर्व चेयरमैन वशिष्ट नारायन सोनी, डॉ. रामबाबू, हर्ष नरायन सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह गोधन, अंजनी तिवारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.