Balia News: रामजी पांडेय को दी गई श्रद्धांजलि
बलिया, जुलाई 22 -- Balia News: बलिया। कांग्रेस नेता रामजी पांडेय की 22 पुण्यतिथि पर बुधवार को पार्टी कार्यालय सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. पांडेय व्यक्तित्व और अनुभव की सराहना करते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित किया। निर्मल उपाध्याय ने कहा कि रामजी के निधन से मुझे और पार्टी को गहरा आघात लगा है। द्विजेंद्र मिश्र ने कहा कि स्व. रामजी संघर्षो के प्रतीक थे। वह अन्याय के खिलाफ हमेशा अगली पंक्ति में रहकर संघर्ष को तैयार रहते थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि स्व. पांडेय जरुरतमंदों की लड़ाई की स्वयं अगुवाई करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.