Balia News: राजेश को मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: बलिया। गड़वार ब्लॉक के मसहां निवासी राजेश कुमार मिश्र को ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। छात्र जीवन से ही राजनीतिक और सामाजिक कार्यो में जुटे राजेश 1996 में सतीश चंद्र महाविद्यालय के छात्र संघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पेशे से शिक्षक राजेश वर्तमान समय में ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के प्रदेश महासचिव का दायित्व निर्वहन कर रहे थे। उनके द्वारा संगठन से जुड़े बेहतर कार्य करने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.