बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: बलिया। शहर के कुंवर सिंह पीजी कॉलेज में शुक्रवार को शोकसभा आयोजित हुई। इस दौरान रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विधायक स्व. उमाशंकर सिंह जनसेवा, सरल व्यक्तित्व एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन से जनपद बलिया ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल ने एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। इस मौके पर प्रो. सत्य प्रकाश सिंह, प्रो. संजय, प्रो. सच्चिदानंद राम, प्रो. अजय बिहारी पाठक, डॉ. हरिशंकर सिंह, डॉ. दिव्या मिश्र, डॉ. अवनीश जगन्नाथ, ड...