Balia News: रसड़ा में पथ संचलन आज
बलिया, अक्टूबर 23 -- Balia News: रसड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन कार्यक्रम 24 अक्तूबर यानि आज शनिवार को तीन बजे से स्थानीय गांधी पार्क से प्रारंभ होकर पूरे नगर का परिभ्रमण में निकलेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह संजय सिंह ने बताया कि विजयदशमी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को विभाग प्रचारक अंबेश संबोधित करेंगे। पथ संचलन नगर के प्राइवेट बस स्टॉप, श्रीनाथ बाबा चौराहा, ब्रह्मस्थान, मुंसिफ तिराहा, स्टेशन रोड होते हुए पुनः गांधी पार्क में पहुंच कर समाप्त हो जाएगा। उन्होंने नगर के सभी स्वयंसेवकों से पूर्ण गणेश में समय से उपस्थिति की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.