Balia News: रतसर की रामलीला में रावण वध का मंचन
बलिया, अक्टूबर 26 -- Balia News: रतसर। नगर के बीका भगत पोखरे पर चल रही रामलीला में रविवार की शाम कलाकारों ने श्रीराम-रावण युद्ध, रावण वध की लीला का सजीव मंचन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष व सपा नेता अनिल कुमार गुप्त ने ठाकुरजी का पूजन कर किया। कहा कि रामलीला मनोरंजन नहीं बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, धैर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया माध्यम है। लीला में कलाकारों द्वारा रावण का वध होते ही दर्शक जय श्रीराम का जयकारा लगाने लगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर मदन यादव, रामबहादुर ठाकुर, ब्रह्मेश्वर गिरि, अखिलेश यादव, प्रदीप गुप्त, विश्वकर्मा शर्मा, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, संतोष शर्मा आदि थे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: राजतिलक के साथ रामलीला महोत्सव का समापन, कलाकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.