Balia News: रंगदारी नहीं देने पर सैलून संचालक को पीटा
बलिया, जुलाई 30 -- Balia News: बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा निवासी उमेश ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि शहर के भृगु आश्रम में देवनारायण सिंह पूना के मकान में किराये पर दुकान लेकर सैलून चलाता हूं। 26 जुलाई को राजपूत नेवरी निवासी विवेक सिंह उर्फ कुशल सिंह मेरे दुकान पर आकर मुझसे कहने लगा कि अगर सैलून चलाना है तो मुझे 50 हजार रुपये की रंगदारी दो वरना कल से दुकान मत खोलना। आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Balia News: रंगदारी नहीं देने पर सैलून संचालक से मारपीट, मुकदमा यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.