बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले में यूरिया की कमी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। वर्तमान में खरीफ की मुख्य फसल धान समेत अरहर, मक्का, बाजरा आदि में यूरिया छिड़काव का पिक सीजन चल रहा है। ऐसे में किसान समितियों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कुछेक सक्षम किसान निजी दुकानों से महंगे दामों पर यूरिया खरीद कर खेतों में छिड़काव करा रहे हैं। 'हिन्दुस्तान' टीम ने शुक्रवार को कुछ समितियों की पड़ताल किया। इस दौरान कई समितियों पर यूरिया नदारद मिली। सिकंदरपुर हिसं के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र के अधिकांश साधन सहकारी समितियों पर उर्वरक खासकर यूरिया नदारद है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। समितियों पर खाद के लिए किसान सुबह से ही पहुंच जा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिलने पर उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। किसानों की मानें तो इस ...