Balia News: यूपीपीसीएल के अध्यक्ष और डीएम-एसपी से मांगी रिपोर्ट
बलिया, नवम्बर 7 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शिक्षा क्षेत्र गड़वार के प्राथमिक विद्यालय कनैला में करंट से छात्र की मौत का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। उनसे इस मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। गुरुवार को अपनी आधिकारिक साइट पर आयोग ने इस सम्बंध में पत्र अपलोड किया है। आयोग के अनुसार प्राथमिक विद्यालय के चौथी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत स्कूल की छत के पास से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन के संपर्क में आने से हुई। बताया जा रहा है कि शिक्षकों ने उसे मिड-डे मील के लिए स्कूल की रसोई की छत पर चढ़कर लौकी तोड़ने को कहा था। आयोग ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.