Balia News: युवा टीम ने जीती दही हांडी प्रतियोगिता
बलिया, सितम्बर 6 -- Balia News: बेल्थरारोड। नगर के वार्ड नंबर तीन में कान्हा युवा क्लब की ओर से दही हांडी प्रतियोगिता में नगर के पश्चिम पोखरा की युवा टीम विजेता बनी। शुभारंभ सभासद व व्यापारी नेता निलेश कुमार दीपू ने फीता काटकर किया। पश्चिम पोखरा टीम ने कई कोशिशों के बाद ऊंचाई पर टंगी दही हांडी फोड़ी। करीब दो घंटे तक चले इस मुकाबले में दर्शकों ने तालियों व जयकारों के बीच खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में पश्चिम पोखरा, बस स्टेशन व भींटा भुआरी क्षेत्र के युवा टीमों ने हिस्सा लिया। टीमों के बीच दही हांडी फोड़ने के लिए लगातार मुकाबला चला। कई प्रयासों के बाद पश्चिम पोखरा की टीम ने तालमेल दिखाते हुए दही हांडी फोड़ दी। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर हुई दही हांडी प्रतियोगिता आयोजकों ने विजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान निलेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.