Balia News: युवती का छेड़खानी का आरोप, मुकदमा
बलिया, जुलाई 2 -- Balia News: बांसडीहरोड। इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती की तहरीर पर तनुज सिंह और अनिकेत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लड़की ने पुलिस को बताया है कि तनुज उससे जबरिया शादी करने की धमकी दे रहा था। एक दिन बाजार से लौटते समय रास्ते में दोनों ने घर लिया और छेड़खानी करने लगे। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर बुधवार को दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। एसओ वंश बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.