बलिया, अक्टूबर 17 -- Balia News: गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ में एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी का इलाज सीएचसी रतसर पर कराया गया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।एसओ हितेश कुमार जवानों के साथ इलाके के शहपुर नहर से गुजर रहे थे। इसी बीच रात करीब एक बजे उनकी नजर रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति पर पड़ी तो जवानों ने रुकने को कहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस टीम को देख युवक ने फायरिंग कर दिया। जबाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलायी गयी गोली उसके बायें पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान इलाके के आलमपुर निवासी सुगनी नट के रुप में हुई। तहकीकात में पता चला कि आरोपी अपने गिरोह के साथ छुट्टा गोवं...