बलिया, अगस्त 30 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। दो वर्षों तक बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को खाना नहीं खिलाने के बाद भी भुगतान लेने के मामले में इंटर कालेज ताजपुर मुड़ियारी के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पाण्डेय और एमडीएम के जिला समन्वयक अजीत पाठक के खिलाफ मनियर थाना में धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बांसडीह अनूप त्रिपाठी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक परिषद में हड़कम्प है।खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से दी गई तहरी के मुताबिक, शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के इंटर कॉलेज ताजपुर मुड़ियारी के छात्र-छात्राओं ने एमडीएम में अनियमितता की शिकायत डीएम से गोपनीय तरीके से की थी। जिलाधिकारी ने बीएसए मनीष कुमार सिंह और डीड...