Balia News: मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: पूर, हिन्दुस्तान संवाद। खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिरिसड़ गांव में चार दिन पहले हुई मारपीट में घायल वृद्ध की गुरुवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जिगिरिसड़ निवासी 60 वर्षीय देवेंद्र नाथ यादव को 25 अक्तूबर की शाम पट्टीदार अखिलेश यादव ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी तहरीर पर खेजुरी पुलिस ने बुधवार को अखिलेश के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बीच गुरुवार को घायल की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही परिजन बिलखने लगे। खबर मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ करने लगी। लोगों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.