Balia News: मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
बलिया, जुलाई 26 -- Balia News: रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। मारपीट में घायल अधेड़ की शनिवार की रात मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो पुलिस ने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पहले से मारपीट का मुकदमा दर्ज है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा को तरमीम किया जायेगा।स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी 50 वर्षीय लालबहादुर राजभर शुक्रवार की रात खाने के बाद घर में चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब नौ बजे शराब के नशे में पहुंचा पड़ोसी विजय राजभर गाली-गलौज करने लगा। बताया जाता है कि घर से बाहर निकलकर लालबहादुर ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा। लोगों का कहना है कि विवाद के दौरान लालबहादुर गिरकर अचेत हो गये। परिवार के लोगों ने उन्हें स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.