Balia News: मानदेय बढ़ा, कैशलेस इलाज और स्मार्ट फोन भी मिलेगा
बलिया, सितम्बर 8 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय चार हजार रुपए बढ़ाने का ऐलान किया। उन्हें अब आठ हजार की बजाय 12 हजार रुपए मिलेंगे। इसी प्रकार सहायिकाओं का मानदेय दो हजार रुपए बढ़ाया गया है। उन्हें अब छह हजार रुपए मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें कैशलेस इलाज और स्मार्ट फोन भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता, श्रीवास्तव, डीएम मंगला प्रसाद सिंह तथा सीडीओ आलोक कुमार ने संयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.