बलिया, जुलाई 7 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी से बंकवा गांव तक बनाई जा रही लगभग दो किमी लंबी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। निर्माण स्थल पर पहुंचकर उन्होंने सड़क निर्माण कार्य रोकवा दिया। आरोप लगाया कि सड़क पर डाली जा रही पिच इतनी कमजोर है कि वह हाथ से ही उखड़ जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य अभी दो दिन पहले ही शुरू हुआ है। शुरुआत में ही कई स्थानों पर पिच उखड़ने लगी है और सड़क की सतह पर गड्ढे बनने लगे हैं। सड़क निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है। यदि अभी से यह स्थिति है तो बरसात के दौरान सड़क कुछ ही दिनों में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगी और सरकारी धन का बंदरबांट हो जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में निर्...