Balia News: मातारानी का दीदार होते ही दर्शन-पूजन को उमड़े भक्त
बलिया, अक्टूबर 16 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर के जगदीशपुर स्थित जमुना पाठशाला में बंगाली समाज की ओर से शुक्रवार की शाम षष्टी तिथि पर मां दुर्गा का पट गाजे-बाजे के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन और पुरोहित कल्याण चटर्जी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। 'मातारानी' का दीदार होते ही 'जय माता दी' के जयघोष से पूरा इलाका देवी के भक्ति में लीन हो गया। इसके साथ ही मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए देवी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ गई, भक्त विविध प्रकार के व्यंजनों का भोग मातारानी को लगाने लगे। परम्परानुसार बंगाली समाज के पुरोहित व यजमान शाम साढ़े सात बजे से वैदिक विधि से संध्याबोधन और अधिवास आमंत्रण के क्रम में मातारानी का भजन-कीर्तन और जागरण करने में जुट गए, जो भोर के चार बजे तक चला। यहां 1948 से अनवरत दुर्गा पूजन समाज के लोग करते हैं। पट खुलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.