बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। घर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौटते समय हुई सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत से नरही गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे की जानकारी होते ही गांव-घर के लोग तथा नाते-रिस्तेदार गाजीपुर पहुंच गये। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ग्रीन फील्ड पर डिवाडर तोड़ स्कॉर्पियो खाई में गिरी, मां-बेटे की मौतहादसे में मां-बेटे की मौत इलाके के नरही निवासी 28 वर्षीय अनमोल वाराणसी में रहकर अपने मामा के साथ सोलर पैनल का कारोबार करता था। गांव पर चचेरे भाई अखिलेश उपाध्याय के बेटे का बरही कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी मां 52 वर्षीय क्षमा उपाध्याय के साथ आया था। कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत बुधवार की रात अनमोल अपनी मां के अलावे मामा 35 वर्षीय रत्नेश मिश्र, सुखपुरा थाना क्षेत्र के ...