बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: रेवती (बलिया)। रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित मां पचरुखा देवी मंदिर के पीछे के खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर पिंडी के ऊपर लगे दो किलो वजन के चांदी के तीन झूमर खोल गए। इसकी कीमत करीब चार लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। गुरुवार की सुबह मानस मंदिर के पुजारी नारायण दास मंदिर में सफाई करने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। मंदिर के प्रबंधक सतीश कुमार सिंह लाल साहेब ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ अनिल सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरु कर दी है। फारेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए। वहां लगा सीसी कैमरा भी खराब बताया जा रहा है। एसओ ने बताया कि मंदिर के नीचे रात में दो होमगार्ड की ड्यूटी थी। आश्वस्त किया कि घटना का पर्दाफाश जल्द होगा। चोरी की घटना से श्रद्धालु आहत हैं। उनका कहना है कि तीन वर्ष पहले भी इस मंदिर ...