बलिया, अक्टूबर 9 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। दुबहड़ थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में स्थित मां काली मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही कर दिया। पुलिस ने नाबालिग समेत दो बदमाशों को पकड़ने के साथ ही उनके कब्जे से 356 ग्राम चांदी तथा 5.38 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए।

मंदिर चोरी का चौबीस घंटे में खुलासा उदयपुरा गांव स्थित मां काली मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मां की प्रतिमा में लगे सोने और चांदी के गहनों को उठा ले गए थे। सूचना के बाद गुरुवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की नाकेबंदी कर जांच-पड़ताल की। इसी बीच, गुरुवार की करीब मध्य रात्रि में थाना क्षेत्र के जनाड़ी के पास धरनी...