Balia News: मां काली के दर्शन-पूजन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
बलिया, नवम्बर 10 -- Balia News: रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। मां काली पूजन समिति की ओर से कस्बा के पकड़ीतर स्थान पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। आठ दिनों तक चलते वाले इस अनुष्ठान में भारी संख्या में देवी भक्त व श्रद्धालु पहुंचकर पूजन-अर्चन कर रहे हैं। मंगलवार को दर्शन-पूजन के लिए भार भीड़ थी। प्रकाश पर्व दीवाली यानि रविवार की शाम से शुरू हुआ यह अनुष्ठान 16 नवम्बर को प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न होगा। भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया है। विशिष्ट पहचान रखने वाला मां काली पूजनोत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: मां काली की पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर तैयार पंडाल में मां काली की स्थापित प्रतिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.