बलिया, अगस्त 29 -- Balia News: बेल्थरारोड। बिचला पोखरा के काली चौरा स्थित मां काली मंदिर में शनिवार को वार्षिक पूजा श्रद्धा व आस्था के साथ संपन्न हुई। इस दौरान भारी संख्या में महिला श्रद्धालु मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने कतार में लगकर मां के दर्शन किए और मन्नतें मांगीं। मां काली को धार अर्पित करने का क्रम पूरे दिन जारी रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति की ओर से मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...