बलिया, जुलाई 30 -- Balia News: फेफना। क्षेत्रीय संघर्ष समिति की ओर से गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग पूरी होने के बाद शेष मांग पर पहल नहीं होने से नाराजगी व्यक्त किया। चेतावनी दी कि रेल प्रशासन जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाता तो दोबारा आंदोलन किया जायेगा।

समस्याओं की पहचान समिति के संयोजक जानर्दन सिंह ने कहा कि आंदोलन के बाद भी फेफना जंक्शन की कई महत्वपूर्ण समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। मांग किया कि प्लेटफॉर्म संख्या दो पर स्थित टिकट खिड़की और यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण प्लेटफॉर्म संख्या एक के बाहर कराया जाय। इसके अलावे मुख्य सड़क से रेलवे स्टेशन तक जाने वाले जर्जर मार्ग का निर्माण, स्टेशन से बाजार की ओर जाने वाले पैदल मार्ग को खोलने, फेफना-गड़वार रेलव...